कटिहार, अगस्त 28 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। समेली अंचल के छोहार पंचायत के मोहजान गांव में सुबह बिजली करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या छह निवासी सोनू यादव के रूप में हुई है। सुबह करीब नौ बजे हल्की रिमझिम बारिश के बीच आकाशीय बिजली कड़क रही थी। इसी दौरान सोनू यादव बिजली पोल के समीप बंधे मवेशी को हटाने पहुंचे। तभी अचानक करंट का झटका लगने से वे जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से पत्नी वीणा देवी और दो पुत्र का सहारा छिन गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर फलका पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जानकारी मि...