Katihar News: कम दस्तावेजों की रजिस्ट्री, फिर भी राजस्व में पांच करोड़ की बढ़ोतरी
कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जमीन की खरीद-बिक्री में तेजी ही सरकारी राजस्व बढ़ने का एकमात्र आधार नहीं है। निबंधन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जमीन के वास्तविक मूल्य के अनुरूप सरकारी शुल्क का निर्धारण भी राजस्व वृद्धि में अहम भूमिका निभाता है। कटिहार रजिस्ट्री कार्यालय के अक्टूबर महीने के आंकड़े इसकी तस्वीर पेश कर रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार जमीन के निबंधन के लिए दस्तावेजों की संख्या कम रही, लेकिन सरकारी राजस्व में पांच करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यानी कम रजिस्ट्री के बावजूद सरकारी खजाने में ज्यादा राशि पहुंची। इसे निबंधन व्यवस्था में हुए बदलाव और राजस्व संग्रह की बेहतर प्रक्रिया के असर के रूप में देखा जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में कटिहार रजिस्ट्री कार्यालय में 2118 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.