कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में कुर्सेला के खिलाड़ियों ने कबड्डी के मैदान पर दमदार प्रदर्शन किया है। पीएम श्री अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय, अयोध्यागंज, कुर्सेला की टीम ने अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जिला चैंपियन बनने के साथ ही टीम ने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का टिकट भी पक्का कर लिया है। अब ये खिलाड़ी पूर्णिया में होने वाली प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में कटिहार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में जिला प्रशासन की ओर से वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें पीएम श्री अयोध्य...