Katihar News: कटिहार में शिक्षकों के वेतन रिकॉर्ड का होगा सत्यापन
कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन एवं भत्तों के भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। कटिहार जिले में ई-शिक्षाकोष पर उपलब्ध शिक्षकों के विवरण का मिलान कर उनकी कार्यरत स्थिति और अन्य जरूरी जानकारियों की पुष्टि की जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। संकुल स्तर पर 15 अक्टूबर तक सत्यापन पूरा करना होगा, जबकि हस्ताक्षरित सूची 16 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करनी है। विभागीय निर्देश के अनुसार, शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित आंकड़ों की जांच सीएफएमएस और एचआरएमएस में दर्ज विवरण के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.