कटिहार, जुलाई 3 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र कटिहार-भागलपुर के बीच चलने वाली 03408 कटिहार-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन का सेमापुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग स्थानीय लोगों ने की है। क्षेत्र के समाजसेवियों एवं यात्रियों का कहना है कि सेमापुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, किसान तथा मरीज भागलपुर की ओर यात्रा करते हैं। इस महत्वपूर्ण ट्रेन का सेमापुर स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी शांतनु यादव, अजय सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि ट्रेन का सेमापुर स्टेशन पर ठहराव होने से यात्रियों के लिए भागलपुर जाने में सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन का सेमापुर स्टेशन पर ठहराव देने की मांग विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त...