कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: फलका। पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया बाजार स्थित फौजी चौक के समीप शनिवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई,जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान पोठिया मंडल चौक रविदास टोला निवासी गणेश रविदास (20) वर्ष के रूप में की गई है। इस हमले में घायल उसके बड़े भाई का नाम त्रिलोकी रविदास (22) वर्ष है, जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका इलाज चल रहा है और वह फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: हत्या की साइड स्टोरी- हत्या के बाद गांव में...