कटिहार, अगस्त 5 -- Katihar News: कटिहार। वरीय संवाददाता मखाना की कीमतों में लगातार गिरावट की वजह से किसान और व्यवसायियों के पसीने छूट रहे है। 15 दिनों के आंकड़ों की माने तो 680 रुपए प्रति किलो मखाना बिक रहा था। जो घटकर 580 रुपए प्रति किलो बाजार में पहुंच गया है। इसी तरह गुरिया (मखाना का दाना) की माने तो 15 दिन पहले 22 हजार प्रति क्विंटल बिक रहा था जो अभी 16 हजार प्रति क्विंटल के रेट से बिक रहा है। व्यवसायियों की माने तो कीमत और भी घटने वाली है। इसको लेकर किसानों के बीच ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। काढ़ा गोला के मखाना व्यवसायी नंद लाल अग्रवाल बताते है कि इसकी दो वजह है। एक पिछले साल एक्सपोर्ट कम हुआ। दूसरा अप्रैल माह में अत्यधिक धूप और पुरवा हवा की वजह से मखाना खेत का पानी गर्म हुआ। इससे मखाना के फल का आकार फैल नहीं सका। जिसकी वजह से प्रति...