कटिहार, जुलाई 15 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र महानंदा नदी में बेलगच्छी के पास कटाव निरोधी कार्य होने के बावजूद कटाव जारी है‌। मंगलवार सुबह पिछले वर्ष कराए गए कार्यस्थल पर नदी के किनारे कटाव शुरू होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वार्ड सदस्य नंदकिशोर मंडल ने बताया कि पिछले वर्ष लगभग 500 मीटर लंबाई में कटाव निरोधी कार्य कराया गया था, लेकिन उसका करीब 300 मीटर हिस्सा अगले ही वर्ष नदी में बह गया। इस वर्ष 120 मीटर मरम्मत कार्य कराया गया, जो पानी के दबाव से क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल कटे हुए हिस्से में बेग डालकर कटाव रोकने का प्रयास किया गया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कोसी नदी के कटाव से ग्रामीणों में दहशतं, कार्य धीमी होने से लोगों में आक्रोश बताया कि पिछले वर्ष कराए गए कटाव निरोधी कार्य का जो हिस्सा सुरक्षित बचा था,उसी बचे हु...