कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। हसनगंज प्रखंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब चोरों ने धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला बलुआ पंचायत के भारीडीह स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर का है। जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के उत्तरी गेट का ताला तोड़कर दान पेटी समेत करीब 12 घंटियों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, रात में अज्ञात चोर मंदिर के उत्तरी गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद मंदिर में रखी दान पेटी और करीब 12 घंटियां लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने आसपास स्थित अन्य मंदिरों की घंटियों को भी निशाना बनाया है। धार्मिक स्थल में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों की आस्था को ठे...