कटिहार, जुलाई 11 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एसएच-77 पर डाक बंगला के समीप शनिवार को यात्रियों से भरा एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार एक महिला यात्री घायल हो गई। घायल महिला की पहचान लछिया देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि टोटो पर पांच से छह यात्री सवार थे। डाक बंगला के समीप अचानक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और टोटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायल महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे में अन्य यात्रियों को मामूली चोट आने की बात बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण अक्सर दुर्घटना होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...