Katihar News: एप्रोच पथ नहीं बनने से किसानों को आवाजाही में होती है परेशानी
कटिहार, जुलाई 22 -- Katihar News: आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर पंचायत के नेपरा तथा बुधोल मनी गांव के बीच बहियार की ओर जाने वाली सड़क पर आरसीसी पुल तो बना दिए गए परंतु जनप्रतिनिधि द्वारा एप्रोच पथ बनाने की जिम्मेदारी भूल गए। हालांकि आरसीसी पुल बनाए जाने हेतु लाखों की सरकारी राशि खर्च की गई। केवल एप्रोच पथ नहीं बनाए जाने से आरसीसी पुल बनाए जाने के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पाई। सरकारी राशि का यहां दुरुपयोग किया गया। आरसीसी पुल के दोनों साइड अप्रोच पथ नहीं बनाने से क्षेत्र के किसानों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि उक्त आरसीसी पुल किसानों के लिए ही बनाए गए थे। चुकी किसानों को खेतों में जाने तथा खेत से फसल लाने में काफी परेशानी हो रही थी। किसानों के द्वारा किए गए डिमांड के बाद पंचायत के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.