कटिहार, सितम्बर 2 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित पासवान के नेतृत्व में छात्रों ने डीएस कॉलेज, के बी झा कॉलेज और एमजेएम महिला कॉलेज में हाईमास्ट टावर लगाने के लिए सांसद तारिक अनवर को मांग पत्र सौंपा। पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया कि पर्याप्त रोशनी के अभाव में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में परेशानी होती है। प्रतिनिधि मंडल में सद्दाम, शुभम, प्रकाश मिश्रा ,नकुल ,विशाल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...