कटिहार, नवम्बर 19 -- हादसे का विवरण Katihar News: एनएच-31 पर तीन वाहनों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर बखरी मोड़ के समीप अहले सुबह ट्रक, शौचालय टंकी लदे ट्रैक्टर और ऑटो में हुई भीषण टक्कर एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से विष्णुचक में पसरा मातम कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बखरी मोड़ के समीप बुधवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक, शौचालय टंकी लदे ट्रैक्टर और ऑटो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में तीन जिंदगियां पलभर में खत्म हो गईं। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से समेली प्रखंड के विष्णुचक गांव में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब पांच बजे बखरी मोड़ के स...