Katihar News: एक माह से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे पासवान टोला के लोग
कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अंतर्गत बरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित बरारी हाट के पासवान टोला में लगातार बारिश के कारण पिछले लगभग एक माह से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। जलजमाव के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यो बाजार आने-जाने तथा विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण संजय पासवान, शंकर पासवान, चंदन पासवान, उमेश पासवान, त्रिभुवन पासवान सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पिछले एक माह से बारिश का पानी मोहल्ले में जमा हुआ है। लेकिन अब तक जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.