कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कमरोल पंचायत अंतर्गत सड़क निर्माण के दौरान लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीघोर से कसवा टोली जाने वाली मुख्य सड़क पर पुलिया निर्माण के कारण आवागमन प्रभावित है। वहीं ककरामनी ब्रिज की बदहाली से परेशान ग्रामीणों के सामने अब एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है।तस्वीरों में देखिए सड़क की स्थिति। पुलिया निर्माण स्थल पर एप्रोच रोड की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। रास्ते में मिट्टी और गड्ढों के कारण ट्रैक्टर तक फंस रहा है। कई लोग इस रास्ते से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं और वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। इस सड़क से बड़ी संख्या में ग्रामीण बारसोई प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं। लेकिन रास्ता बाधित होने से मरीजों और गर्भवती महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को ...