कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून ने कटिहार में फिर रफ्तार पकड़ ली है। एक ओर दिनभर की उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश का पूर्वानुमान किसानों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। जिले में धान की फसल इस समय कल्ले बनने और तेज बढ़वार की महत्वपूर्ण अवस्था में है। ऐसे में अगले कई दिनों तक होने वाली बारिश फसल के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। मंगलवार शाम तक जिले का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिक नमी के कारण लोगों को 37 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का एहसास हुआ। वातावरण में 70 प्रतिशत आर्द्रता बनी हुई है और पूर्वी दिशा से 5 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 90 प्रतिशत वर्षा की संभावना जताई है। दिन का अधिकतम ता...