कटिहार, जुलाई 26 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता मानसून की मौजूदगी के बावजूद कटिहार में रविवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से आसमान अपेक्षाकृत साफ रहने और वातावरण में नमी अधिक होने के कारण तापमान सामान्य से बहुत अधिक नहीं रहा, लेकिन 'फील्स लाइक' तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व दिशा से 7 से 15 नॉट की रफ्तार से चल रही हवा भी उमस से राहत दिलाने में नाकाम रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक चिपचिपी गर्मी बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: उमस से बेहाल कटिहार, अब मेहरबान होगा मानसूनबारिश की संभावना रविवार को जिले में करी...