कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में अक्टूबर की शुरुआत गर्मी और उमस के साथ हुई है। शुक्रवार को सुबह मौसम साफ रहा और तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महसूस होने वाला तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। दक्षिण-पश्चिम दिशा से 4 से 9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। दिन में तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि शुक्रवार को बारिश की संभावना कम है, लेकिन अगले चार दिनों में मौसम करवट ले सकता है। इससे खेतों में पक रही धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। 5 अक्टूबर को बारिश की सबसे अधिक संभावना

मौसम पूर्वानुमान मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 3 अक्टूबर को बारिश की संभावना 50 फीसदी और करीब 0.8 मिमी बारिश का अनुमान है। 4 अक्टूबर को बारिश की संभावना 80 फीसदी तक पहुंच सकती है और करीब 0.6 मिमी बारि...