कटिहार, सितम्बर 4 -- Katihar News: मुंगेर धरारा से प्रवीण कुमार की रिपोर्ट धरहरा। धरहरा प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र औड़ाबगीचा की चिकित्सा व्यवस्था बुधवार को भगवान भरोसे नजर आई। स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की सेवा और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जिम्मेदारी मात्र एक एएनएम के भरोसे थी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अर्चना कुमारी अनुपस्थित मिलीं। ड्यूटी पर मौजूद एएनएम रूबी कुमारी ने बताया कि सीएचओ छुट्टी पर हैं। हालांकि, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की छुट्टियां बंद किए जाने के बाद सीएचओ की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित मौजूदगी जरूरी है, ताकि क्षेत्र के लोगों को समय पर इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। यह भी पढ़ें- Katih...