कटिहार, नवम्बर 3 -- Katihar News: प्राणपुर। प्राणपुर प्रखंड की उत्तरी लालगंज पंचायत स्थित सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी ,अंचलाधिकारी शिखा कुमारी एवं पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाया गया।जहां संबंधित विभागों के कर्मियों द्वारा लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। शिविर में राजस्व विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,कृषि विभाग ,सहकारिता विभाग ,वीबी जीबी विभाग , समेकित बाल विकास परियोजना विभाग सहित कई विभाग के स्टाल लगाए थे। आयोजित शिविर में पंचायत क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शिविर का मुख्य उ...