कटिहार, अक्टूबर 10 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति का ब्योरा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज करने में लापरवाही सामने आई है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कटिहार जिले के 2242 स्कूलों में से 1317 स्कूलों ने ही 75 प्रतिशत उपस्थिति से संबंधित रिपोर्ट जमा की है। यानी जिले में 58.74 प्रतिशत स्कूलों ने ही रिपोर्टिंग शुरू की है, जबकि 925 स्कूलों में रिपोर्टिंग शुरू नहीं हुई है। वहीं, रिपोर्ट जमा करने वाले 1317 स्कूलों में से 685 स्कूलों के आंकड़ों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्तर पर स्वीकृति मिली है, जबकि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्तर पर 557 स्कूलों के आंकड़ों का सत्यापन हुआ है। जिले में नामांकित 6,41,812 विद्यार्थियों की उपस्थिति का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज किया जाना है। इनमें से 3...