कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र। ई-कचरे के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला के विद्यार्थियों ने शनिवार को जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर अभिभावकों और ग्रामीणों को ई-कचरे के उचित प्रबंधन की जानकारी दी। वहीं, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में भी ई-कचरा संग्रह किया गया ।प्रधानाध्यापक लाल बिहारी पासवान और इको क्लब की नोडल शिक्षिका ज्योति कुमारी की देखरेख में आयोजित अभियान में छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक किया। शिक्षिका ज्योति कुमारी ने बताया कि खराब मोबाइल, चार्जर, बैटरी, तार और अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे के साथ नहीं फेंकना चाहिए...