कटिहार, सितम्बर 26 -- Katihar News: फलका। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम हटाए जाने के आरोप को लेकर फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत में मामला गरमा गया है। शुक्रवार को सूची से नाम हटाए गए कई लाभुकों ने पंचायत सरकार भवन पहुंच मुखिया भारती कुमारी के समक्ष अपनी समस्या रखी। लाभुकों ने कहा कि वे आवास योजना के लिए पात्र हैं, इसके बावजूद जांच के दौरान उनका नाम सूची से हटा दिया गया। लाभुकों की शिकायत सुनने के बाद मुखिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा पात्र लाभुकों का नाम दोबारा सूची में शामिल कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए आवेदन में मुखिया ने बताया है कि हथवाड़ा पंचायत में कुल 17 वार्ड हैं और पंचायत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र है। पंचायत रोजगार सेवक के ...