कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: नीरज कुमार, कटिहार, निज प्रतिनिधि: विशिष्ट दत्तक संस्थान को तीन माह से आवंटन नहीं मिला है। संस्थान में लावारिस हालत में मिले शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों को रखा जाता है वर्तमान में दत्तक ग्रहण संस्थान में एक नवजात सहित सात बच्चे हैं। केंद्र सरकार द्वारा तीन माह से इस मद में किसी तरह की राशि का आवंटन नहीं किया गया है। नवजात बच्चे के लिए मिल्क पाउडर व डायपर खरीदने में भी संस्थान के संचालक को आपसी सहयोग का सहारा लेना पड़ता है।

वित्तीय संकट प्रावधान के मुताबिक केंद्र सरकार से राशि आवंटित होने के बाद समाज कल्याण निदेशालय द्वारा दत्तक ग्रहण संस्थान को राशि उपलब्ध कराई जाती है। पिछले 10 वर्षों से शहर के छींटाबाड़ी के समीप दत्तक ग्रहण संस्थान संचालित किया जा रहा है। बच्चा गोद लेने के इच्छुक नि:संतान दंपती आवश...