Katihar News: आलू की बेहतर पैदावार की तैयारी बुआई से पहले
कटिहार, अक्टूबर 29 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आलू की फसल में बेहतर पैदावार की उम्मीद तभी पूरी होगी, जब बुआई से पहले बीज-कंदों की सेहत का ध्यान रखा जाएगा। खेत की तैयारी के साथ बीज का सही चयन, रोगों से बचाव और मजबूत अंकुर विकसित करने की प्रक्रिया भी जरूरी है। कटिहार जिले में आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए शुरुआती सावधानी इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि संक्रमित बीज-कंद और खेत में जलभराव फसल के जमाव से लेकर पौधों की वृद्धि तक को प्रभावित कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने किसानों को बुआई से पहले वैज्ञानिक विधि अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ, रोगमुक्त और अच्छी अंकुरण क्षमता वाले बीज-कंद बेहतर फसल की बुनियाद हैं। ब्लैक स्कर्फ यानी काली पपड़ी, सूखी सड़न और अन्य रोग संक्रमित कंदों के जरिए खेत तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.