कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: सेमापुर। आर्म्स एक्ट, चोरी तथा हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्त बरारी थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव निवासी धनंजय यादव को सेमापुर पुलिस ने एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी कर अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाइक भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार धनंजय यादव के विरुद्ध सेमापुर एवं बरारी थाना में आर्म्स एक्ट, चोरी और हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार सूचना के आधार पर एसटीएफ और सेमापुर पुलिस की संयुक्त ...