कटिहार, अक्टूबर 7 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। बारसोई अनुमंडल क्षेत्र का एक मात्र अंगीभूत महाविद्यालय 1963 में स्थापित आरडीएस कॉलेज सालमारी का अतित बहुत अच्छा रहा है। यहां के छात्र प्रशासनिक पदाधिकारी सहित मंत्री, सांसद, विधायक बन कर कालेज का नाम रोशन कर रहे है। लेकिन वर्तमान में यह कालेज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। महाविद्यालय का भवन इतना जर्जर हो गया है की ऊपरी तल्ला का छत टुट कर गिर रहा है।ऊपरी तल्ला को बंद कर दिया गया है। प्राचार्य प्रो डा शेखर कुमार जयसवाल ने बताया की छ दशक पुराना भवन अत्यंत जर्जर है। 2017 का बाढ़ के बाद भवन की स्थिति और खराब हो गया है।पुर्णिया विश्व विद्यालय पूर्णिया के आदेश पर भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता इंजिनियर ओम प्रकाश द्वारा विगत माह आरडीएस कॉलेज सालमारी के भवन का निरीक्षण कनीय अभियं...