कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर पंचायत भवन परिसर में प्रखंड प्रमुख अमित साह की अध्यक्षता में शिविर आयोजित कर आधा दर्जन यक्ष्मा मरीजों के बीच फूड बास्केट बैग का वितरण किया गया।इस मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ,दक्षिणी लालगंज पंचायत के मुखिया जुलम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिजीत कुमार, प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिनंदन कुमार के द्वारा सामूहिक रूप से आधा दर्जन यक्ष्मा मरीजों के बीच वितरण किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक उमर फारूक के द्वारा बताया गया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल 27 यक्ष्मा मरीजों की संख्या है। पूर्व में 21 यक्ष्मा मरीजों के बीच फूड बास्केट बैग वितरण किया गया था।शेष बचे 6 यक्ष्मा मरीजों के बीच शनिवार को वितरण किया गया। इस मौके पर बीसीएम कल्पना कुमारी,एसटीएस अंजली कुमारी आदि मौ...