कटिहार, अक्टूबर 5 -- Katihar News: बरारी। बरारी थाना पुलिस ने सोमवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टा एवं एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है।

पुलिस की कार्रवाई सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्णिया नगर थाना क्षेत्र के चकला मुशहरी टोला निवासी स्व.फुलेश्वर ऋषि के 24 वर्षीय ...