कटिहार, अक्टूबर 10 -- अभिनव बाजार की दुकानों को खाली करने का नोटिस Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। जिला परिषद की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी ने शहीद चौक के समीप स्थित अभिनव बाजार की 61 दुकानों को 25 अक्टूबर तक खाली करने को लेकर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने जारी नोटिस में कहा है कि अभिनव बाजार की दोमंजिला भवन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। नीचले तल का छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत कराया जाना भी संभव नहीं है। दुकान खाली कराए जाने को लेकर इस वर्ष जनवरी में भी दुकानदारों को लिखित सूचना दी गई थी। किसी भी दुकानदार ने अब तक दुकान खाली नहीं किया है। जर्जर स्थिति के कारण किसी भी दिन दुर्घटना हो सकती है। इससे जान-माल की क्षति भी हो सकती है। दुकान की स्थिति का आकलन भवन प्रमंडल द्वारा भ...