कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में पंचायत चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों के गठन और परिसीमन की प्रक्रिया तेज होने वाली है। पंचायती राज विभाग के नए दिशा-निर्देश के अनुसार अब ग्राम पंचायत का मुख्यालय तय करने में सबसे अधिक आबादी वाले गांव को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, यदि किसी गांव में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है तो उसे भी पंचायत मुख्यालय बनाए जाने का प्रावधान रखा गया है। नई व्यवस्था से जिले की कई पंचायतों की सीमाओं और मुख्यालय में बदलाव की संभावना बढ़ गई है। विभागीय निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र के गठन के लिए प्रखंड को इकाई माना जाएगा。 यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जिसकी आबादी अधिक, उनके ही गांव में होगा ग्राम पंचायत का मुख्यालयपंचायत का निर्धारण उत...