कटिहार, जुलाई 17 -- Katihar News: कटिहार। नगर निगम कटिहार द्वारा गुरुवार को नगर आयुक्त के नेतृत्व में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई का नेतृत्व करते रहे। यह अभियान पानी टंकी चौक से प्रारंभ महमूद चौक तक चलाया गया। इस दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले अतिक्रमणकारियों से कुल Rs.26,500 का जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ एवं सुगम यातायात के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। इस अभियान में नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचा...