Katihar News: अटल कला भवन के निर्माण का रास्ता हुआ साफ: विधायक
कटिहार, जुलाई 15 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि शहर में अटल कला भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शहर के महानंदा कॉलोनी में कला भवन का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नगर स्थित महानंद कॉलोनी के परिसर में एक एकड़ 51 डिसमिल खाली जमीन पर अटल कला भवन का निर्माण लगभग 19करोड़ 73लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इस प्रशाल में 620 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इस भवन के निर्माण होने से कटिहार को एक अतिरिक्त प्रशाल उपलब्ध हो जाएगा ।जिसमें सांस्कृतिक, सामाजिक एवं अन्य प्रकार की गतिविधियां हो सकेंगी । विधायक ने कहा की अटल कला भवन का निर्माण कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा किया जाएगा। इस कलाभवन की लागत राशि की स्वीकृति वित्त विभाग द्वारा दे दी गई है। निर्माण कार्य हेतु निविदा की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.