Katihar News: अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित
कटिहार, सितम्बर 26 -- Katihar News: फलका। बीते दिनों फलका प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। शुक्रवार को अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। राजस्व अधिकारी नरेंद्रनाथ आनंद,अंचल नाजिर गोपाल यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता के हाथों पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक,अग्नि किट, बाल्टी, जग सहित अन्य जरूरी सामग्री दी गई। राजस्व अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को गोपालपट्टी घाट गांव में खाना पकाने के क्रम में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी की घटना में चार परिवारों के घरों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया था। घटना के बाद पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.