Katihar News: अगले तीन दिन मेघों की मेहरबानी, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
कटिहार, जुलाई 14 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता बीते कुछ दिनों से जिले का मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को भी दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। बीच-बीच में धूप निकली, लेकिन बादलों की लुकाछिपी जारी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक जिले में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं 14 से 15 जुलाई के आसपास सीमांचल के कुछ इलाकों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है。
कृषि विज्ञान केंद्र का तापमान विवरण कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों का औसत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.