कटिहार, अगस्त 12 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। सोमवार की रात लगवा गांव में अचानक आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से घर में रखा 50 हजार नकद सहित अनाज, फर्नीचर व अन्य सामान जल गया। झुलसने से एक मवेशी की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही दमकल भी मौके पर पहुंची। पीड़ित मोहम्मद कबीर ने बताया कि खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो रहे थें। इसी बीच लोगोंको आवाज जोर-जोर से सुनाई पड़ी। किसी तरह से जान बचाकर अपने परिवार के साथ घर से बाहर निकले। आग इतनी भयानक थी कि घर के एक समान तक नहीं निकाल पाए। अंचलाधिकारी श्याम सुंदर साहा ने बताया कि क्षति के आकलन के लिए हल्का कर्मचारी को भेजा गया है。 यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: घर में आग लगने से बुजुर्ग दंपती झुलसेस्वतंत्रता सेनान...