काशीपुर, अक्टूबर 31 -- Kashipur News: 57 लाख से तैयार रजत जयंती पार्क जनता को होगा समर्पित - पालिकाध्यक्ष ने सभासदों संग किया निरीक्षण, जिले में सबसे पहले बाजपुर में बनकर तैयार हुआ पार्क - अनाज मंडी परिसर में भी पार्क बनाने की योजना, लगेगी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा

रजत जयंती पार्क का निरीक्षण ​बाजपुर, संवाददाता। शांतिकुंज कॉलोनी के वार्ड नंबर-12 में 57 लाख रुपये की लागत से रजत जयंती पार्क तैयार हो गया है। पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने सभासदों के साथ पार्क का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आगामी नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर पार्क जनता को समर्पित किया जाएगा। ​पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने पार्क निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले दानकर्ता वीरेंद्र कुमार के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पार्क के शुरू होने से...