Kashipur News: 4.66 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर, जुलाई 17 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने 4.66 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गुरुवार रात गंगे बाबा रोड स्थित कब्रिस्तान की दीवार के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा, काशीपुर निवासी सलीम अहमद उर्फ दानिश उर्फ दाडा को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.66 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.