काशीपुर, अक्टूबर 1 -- Kashipur News: काशीपुर। काशीपुर कोतवाली पुलिस ने 3.30 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने बताया कि उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत अपर उप निरीक्षक अजीत सिंह के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अंसार कॉलोनी से ढेला नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध रूप से घूम रहे 26 वर्षीय मोहम्मद फईम पुत्र नफीस अहमद निवासी अंसार कॉलोनी, लक्ष्मीपुर पट्टी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सिंह सामंत, अपर एसआई अजीत सिंह, मनोज जोशी और पूरन सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...