काशीपुर, जुलाई 17 -- Kashipur News: काशीपुर। 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमन पुत्र नावेद निवासी मोहल्ला थाना साबिक, जो एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था तथा देवराज पुत्र लखन सिंह निवासी पर्वतीय कॉलोनी जो मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहा था, शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सामंत, एसआई मीना रावत, कांस्टेबल मनोज जोशी और दर्शन सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने दो वारंटी दबोचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...