काशीपुर, सितम्बर 13 -- Kashipur News: काशीपुर। मानव तस्करी और देह व्यापार जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए काशीपुर पुलिस ने शनिवार देर रात तक होटल और ढाबों और लॉज में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे शराब पीते 12 लोगों को पकड़कर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने होटल और ढाबों में मौजूद गतिविधियों की बारीकी से जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मानव तस्करी और देह व्यापार जैसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध होटल, लॉज, ढाबों और अन्य स्थानों पर निगरानी और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...