काशीपुर, अक्टूबर 15 -- Kashipur News: काशीपुर। ढकिया रोड स्थित वाधवा रिजॉर्ट के पास हुए सड़क हादसे में जसपुर कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर प्रकाश राम के बेटे अभय लोहिया की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। बीती छह अक्तूबर को अभय लोहिया अपने साथी अनिमेष कोहली के साथ हल्द्वानी से बाइक से काशीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान ढकिया-गुलाबो रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अभय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था, जबकि उनका साथी घायल हो गया था। मृतक के पिता प्रकाश राम ने गुरुवार को कोतवाली काशीपुर पहुंचकर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज ...