Kashipur News: हिडिम्बा देवी मंदिर के भंडारें में उमड़ी भीड़
काशीपुर, अगस्त 23 -- Kashipur News: जसपुर। हिडिम्बा देवी मंदिर परिसर में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह, पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल ने साथियों संग शिरकत की। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर आयोजकों ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मंदिर में भक्तों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यहां राजकुमार चौहान, रवि चौधरी, दयाराम, गुरदीप सिंह, नवीन अग्रवाल, सतपाल सिंह, सुमित चौधरी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.