काशीपुर, अगस्त 6 -- Kashipur News: जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 965 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों की निशुल्क जांच के साथ दवाएं वितरित की गईं। शिविर शुक्रवार को भी जारी रहेगा। एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पुनेठा, ईएनटी सर्जन डॉ. प्रियांक चौहान, डॉ. वीरेंद्र मिश्र, फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहरा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धनेश्वरी खेतपाल और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशु सिंघल ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। यह भी पढ़ें- Champawat News: पाटी में तीन दिनी चिकित्सा शिविर शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...