Kashipur News: स्कूली बच्चों को पुलिस ने पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ
काशीपुर, अक्टूबर 15 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। गुरुवार को पुलिस ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ा, पैगा में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल दुनिया में होने वाले खतरों से आगाह किया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि वे कभी भी अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। इसके अलावा ऑनलाइन ठगी के नए तौर-तरीकों, जैसे अनजान लिंक, फ्री रिचार्ज, लॉटरी और फर्जी केबीसी संदेशों से सतर्क रहने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: साइबर अपराध से बचाने को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.