Kashipur News: स्कूली बच्चों को किया कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूक
काशीपुर, जुलाई 25 -- Kashipur News: काशीपुर। नगर निगम की ओर से शुरू किए गए स्कूल जागरूकता कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को सुदामा लाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को 4-बिन कचरा पृथक्करण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों को कठपुतली शो, रोचक खेलों और गतिविधियों के माध्यम से गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक और सेनेटरी कचरे को अलग-अलग बिन में डालने का सही तरीका सिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: स्कूली बच्चों को किया कचरा सेग्रीगेशन के प्रति जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.