Kashipur News: स्कूली बच्चों को आपदा की जानकारी दी
काशीपुर, जुलाई 13 -- Kashipur News: जसपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत के निर्देशन में राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने आपदा पीड़ितों के लिए योजना की जानकारी दी। सोमवार को पीएलबी डॉ. बीएस गौतम ने कहा कि वर्षा के मौसम में बाढ़, चक्रवात, पेड़,आकाशीय बिजली,पहाड़ों का गिरना,भूस्खलन,भूकंप, जैसी आपदा आती है। आपदा के दौरान जान माल बचाना, आपदा पीड़ितों के लिए तत्कालीन राहत सामग्री पहुंचाने की व्यक्तिगत और सरकारी मदद की जाती है। यहां प्रधानाचार्य सलमा जमाल, पीएलबी मुनेश,लता, आकाश कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.