काशीपुर, सितम्बर 28 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर दीपक बाली ने प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा नवाचार और स्टार्टअप के जरिए नए उद्योग स्थापित कर दूसरों को रोजगार दे रहे हैं। राष्ट्र निर्माण, शिक्षा से विकसित भारत, स्वच्छ, स्वस्थ एवं सशक्त भारत और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। यहां प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, अभिषेक गोयल, मानवेन्द्र सिंह, मेजर मुनीशकांत शर्मा, कौशलेश गुप्ता आदि मौजूद र...