काशीपुर, नवम्बर 14 -- Kashipur News: काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान काशीपुर पहुंचे। उन्होंने अस्थायी हेलीपैड पर उपस्थित आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनहित से जुड़े मुद्दे भी रखे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर समयबद्ध और सकारात्मक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...