काशीपुर, अक्टूबर 24 -- Kashipur News: खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार देर शाम खटीमा पहुंचे। उन्होंने लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...